Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

24 दिसंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। दबी हुई कोई प्रतिभा या बात लोगों के समक्ष उजागर होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मनमुटाव का अन्त होगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी या आवश्यक पकवान में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (, , , , वा, वी, वु, वे, वो)

दिनचर्या की गतिविधियों से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने में समय व्यतीत करेंगे। अध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रहेगी। पैतृक संबंधी रुका मामला किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए समय निकाल पाएंगे। बाहर खाना खाने से बचें।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। उसे वसूल करने में अपना विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें। रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती हैं। चर्चा में रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

समय मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता व थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी काम को पूरी लगन से करने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी पीने में कंजूसी नहीं करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने और शॉपिंग वगैराह करने में समय व्यतीत होगा। रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकालेंगे। घर में रिश्तेदारों का भी आगमन होगा। मन शान्त रखने की कोशिश करना आसान होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

मेहनतकश रहेंगे। पूरा लाभ भी मिलेगा। दोपहर बाद लाभदायक स्थितियां बन रही है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन राहतभरा होगा। मानसिक शांति रहेगी। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धार्मिक संस्थाओं के सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई प्रकार की गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। धूप में घूमने से परहेज करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार फलदायक होगा। व्यस्त रहने से समय का सदुपयोग होगा। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कर्जा नहीं लें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

मानसिक दृष्टि से विशेष राहत महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार और मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। तबीयत शरीरानुकूल रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यापार में भी कार्यभार की बहुत अधिकता रहेगी। ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरीपेशा को काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती हैं। इसलिए अधूरे कार्य अवश्य पूर्ण कर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

गौरन्वित महसूस करेंगे। परिवार और समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें। सफलता प्राप्त होगी। तबीयत सम्बन्धित बात को नजरअंदाज नहीं करें।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

भाग्य साथ है। नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। अधिक समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)