Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

21 दिसंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन विपरीत फलदायी रहने से शारीरिक अस्वस्थ्यता अनुभव करेंगे। रक्तविकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त कार्य भार रहने से थकान अनुभव होगी। असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते हैं। नए कार्यों का आरंभ आज नहीं करें, ना ही किसी को उधार दें। घरेलू आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने से अशांति बढ़ेगी। संध्या के समय सेहत प्रतिकूल रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। फिजूल खर्च से बचे।

वृष (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

दिन घरेलू सुख-शांति दायक रहेगा। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे। पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देंगे। इसमें भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी। कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में भी उपस्थिति देंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। सार्वजनिक जीवन अधिक बेहतर बनेगा। उधारी वाले परेशान कर सकते है।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे। काम की अपेक्षा आराम का मन रहेगा। मध्यान के समय अपने कार्यों को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। नए कार्यो का आरम्भ अथवा व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार में निवेश नहीं करें। कार्य क्षेत्र या घर में परिवर्तन अथवा साज सज्जा में बदलाव भी कर सकते हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सम्मान मिलेगा। आर्थिक लाभ थोड़ा विलम्ब से होगा। आकस्मिक यात्रा से लाभ होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय से दूरी बन सकती है। प्रातः काल से ही बाहर घूमने-फिरने का मन बनेगा। मध्यान बाद का अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आवेश में आकार किसी से झगड़ा मोल लेंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार से लाभ होगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार में निवेश आगे के लिये लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में आपसी सम्बन्ध बिगड़ेंगे। संध्या बाद असंयमित दिनचर्या से थकान रहेगी गैस-कब्ज-पित्त के रोग से परेशानी होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यो में विलम्ब होने से हताशा बढ़ेगी। दिन का अधिकांश समय अशान्त रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह विकराल रूप ले सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यों को आरम्भ नहीं करें। प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे। सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। संतान के कारण हानि हो सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। बीते दिनों की तुलना में कार्यो में आसानी से सफलता मिलने से आत्मविश्वाश बढ़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर व्यवस्थाएं सुधारने में अधिक समय देंगे। बदलाव लाने के लिए खर्च भी कर सकते है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक प्रयत्न करना पड़ेगा। मध्यान के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी शुभ आयोजन या पर्यटन के अवसर मिलेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। प्रातःकाल से ही शारीरिक थकान व कमजोरी अनुभव होने से आलस्य बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी दिन सामान्य रहेगा। लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण आनंदित होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी भी होगी। संध्या का समय अत्यन्त थकान वाला रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन सम्बंधित समस्याएं भी बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों का कार्य क्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा। फिजूल खर्ची से बचें। महिलाओं का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधूरे कार्यों को उत्साह से पूर्ण करेंगी। मिजाज का पता नहीं रहेगा। रंग में भंग भी डाल सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी, वहां से निराशा मिलेगी। मध्यान तक मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत रहेंगे। क्रोध भी अधिक रहने से व्यर्थ विवाद की आशंका अधिक रहेगी। किसी ग़लतफ़हमी के कारण स्वजनों से मनमुटाव होगा कार्य क्षेत्र पर भी हानि के योग है। संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण अशान्त होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। बीमारी पर खर्च होगा। बुजुर्गो के साथ समय बिताएं मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। दिन के पूर्वार्ध में समस्त कार्य सरलता से बनते चले जायेंगे। लाभ के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धन को लेकर किसी से बहस भी होगी। नौकरी पेशा को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी। काम लापरवाही से करेंगे। मध्यान के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से व्यस्तता रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन अनुकूल रहेगा। कार्यो में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्य करने के लिए दिन ठीक नहीं। उलझने बढ़ेंगी। घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों से लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा को मेहनत का उचित फल मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्र परिजनों के साथ संध्या का समय आनंद से बितायेंगे। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अधूरे कार्यों के पूर्ण होने में विलम्ब होने से हताश होंगे। प्रयास करते रहे थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। पूंजी निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)