Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

11 दिसंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

दिन मिश्रित फल देगा। सेहत में थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे। व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधों में खटास रहेगी। कार्य स्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे, इसके कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है, परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे, उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारों की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन के आरम्भ में बनते कार्यों में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्याह्न तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यों में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। घर में शांति रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगा। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातःकाल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी, परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उतरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे, फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींचतान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य नहीं करें। व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारों से घर में चहल पहल बनेगी। कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा। कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है। व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानों की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

भावनाओं में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगों के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है। सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधु अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे। धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते हैं। सफ़ेद वस्तुओं के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी के आगे समर्पण कर सकते है। इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यों में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते हैं। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)