अंतर स्‍कूल प्रतियोगिता में स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती पर इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं 25 दिसंबर को आयोजित की गई। इसमें हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता पेंटिंग, भाषण, भजन, गीत-संगीत, कबीर के दोहे, राष्ट्रभक्ति गीत, गीता के श्लोक, रंगोली आदि हुआ।

इस प्रतियोगिता में रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने अपनी कला कौशल का परिचय देते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी कविता में पृशा सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला।

रंगोली में माही, काजल, कृति को प्रथम पुरस्कार, भाषण प्रतियोगिता में रिचा सिंह को द्वितीय पुरस्कार, हिंदी कविता में गुनगुन सिन्हा को द्वितीय पुरस्कार और पेंटिंग में अनीश कुमार भारती को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने प्र‍तियोगिता में बाजी मारने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। उन्‍होंने बच्‍चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्‍साहित किया। कहा कि ऐसे आयोजन से उनकी प्रतिभा निखरती है।