क्रिसमस पर सेन्टेवीटा अस्पताल में आया सेन्‍टा क्‍लॉज, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

मरीजों को प्रेम व करूणा का दिया गया संदेश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक स्थित सेन्टेवीटा अस्पताल परिसर में क्रिसमस का त्योहार हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती मरीजों, चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और आगंतुक मरीजों को शुभकामनाएं दी।

इस विशेष अवसर पर सेन्टा क्लॉज बनकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ-साथ आंगतुक मरीजों को भी गिफ्ट व मिठाईयां बांटी गई। डॉक्टरों ने सभी लोंगों को स्वस्थ व बेहतर जीवन जीने का संदेश भी दिया। प्रभु ईशु से सभी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना भी की।

अस्पताल के निदेशक अमित साहू एवं उप-निदेशक श्रीमती रेशमा साहू भी क्रिसमस के इस त्योहार में शामिल हुए। उन्होंने अपनी टीम को जीवन में बेहतर कार्य एवं जीवन में संतुलन बनाये रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह दिन प्रभु ईशु के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। उनके द्वारा दिए प्रेम व करूणा के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

पूरा अस्पताल परिसर में क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे बैलून, आकर्षक बॉल, झालर, विभिन्न तरह के रंगीन बल्बों से सजाया गया। क्रिसमस ट्री की सुंदरता और आकर्षकता ऐसी की कोई भी अपने को सेल्फी लेने से नहीं रोक पा रहा। अस्पताल कर्मियों व मरीजों में एक नए उत्साह का संचार हुआ। सभी एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ बोल कर बधाई दी।

सेन्टेवीटा अस्पताल सदैव लोगों की सर्वांगीण विकास एवं भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तम स्वास्थ्य लाभ देने के लिए प्रबंधन विभिन्न मौकों पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है एवं आगे भी करता रहेगा। अस्पताल के निदेशक अमित साहू एवं उप-निदेशक श्रीमती रेशमा साहु ने सभी का आभार जताया।