सोन नदी के समीप रुद्र महायज्ञ 20 फरवरी से, किया गया ध्‍वाजारोहण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत डुमरसोता गांव स्थित सोन नदी के समीप 20 फरवरी से 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ होगा। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को पंडित पंचानन उपाध्याय द्वारा विधिवत मंत्रोचारण कर ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता, सचिव सुरेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मशयन्द्र कुमार मिश्रा, उपसचिव राजेश्वर यादव, संरक्षक राममणी तिवारी, मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, उपेन्द्र पांडेय, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, रविशंकर मिश्रा, उदय दुबे, हरिनंदन दुबे, जनेश्वर दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

रुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पीने के लिए पानी की व्यवस्था और संत महात्माओं को रहने के लिए काशी की कुटिया का निर्माण किया जा चुका है। अन्य व्यवस्था भी की जा रही है।

बता दें कि उक्त महायज्ञ योगी राज जंगली बाबा के नेतृत्व में होगा। जंगली बाबा द्वारा घोर तपस्या व भक्ति के कारण उनका एक हाथ 11 वर्षों तक खड़ा रहा था। अब तक उन्होंने अनगिनत यज्ञ कराए हैं।

उक्त महायज्ञ के लिए 20 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 फरवरी को अरणी मंथन व 2 मार्च को हवन के साथ पूर्णाहूति व संत महात्माओं की विदाई की जाएगी। यज्ञ समिति ने धर्मावलम्बियों से उक्त महायज्ञ में पहुंचने की अपील की है।