कॉलेज में फटा रॉकेट, कई विद्यार्थी घायल, जाने पूरा मामला, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। कॉलेज में रॉकेट फट गया। इस घटना में कई विद्यार्थी घायल हो गये। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कुछ का इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला कॉलेज का है। यहां 12 दिसंबर को शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इसमें भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने खुद की बनाई रॉकेट रखी थी।

बताया जाता है कि रॉकेट में गड़बड़ी होने के कारण इसमें विस्‍फोट हो गया। इस घटना में करीब 10 विद्यार्थी घायल हो गये। उन्‍हें इलाज के लिए हॉपिस्‍टल ले जाया गया। कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।