गर्भवती स्त्रियों के लिए पारस एचईसी अस्पताल में होगा एंटी नेटल क्लास, ये है लाभ

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। पारस अस्‍पताल का हमेशा प्रयास रहा है कि‍ कैसे हर एक अनुभव को सुखद एवं यादगार बनाया जा सके। एंटी नेटल क्लासेज इसी प्रयास की ओर एक और कदम है। पारस अस्पताल ने इस मौके पर हर बुधवार स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा निःशुल्क परामर्श की सेवा का भी आयोजन किया है।

पारस एचईसी अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट-परस ब्लिस में एंटी नेटल क्लास का आयोजन किया गया। गर्भवती स्त्री के मन में अपने गर्भ में पल रहे शिशु को लेकर बहुत सारे प्रश्न हो सकते हैं। आम तौर पर वह जानना चाहती है कि किस तरह का खानपान करना चाहिए, जिससे बच्चे को अच्छा पोषण मिले ? क्या व्यायाम करना चाहिए, ताकि प्रसव आसानी से हो? कितनी देर आराम करना चाहिए इत्यादि? इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए एंटी नेटल क्लासेज का आयोजन हर बुधवार को पारस अस्पताल के परिसर में किया जायेगा।

अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बांका ने बताया कि सही पोषण एवं व्यायाम सभी के लिए जरूरी है। मगर गर्भावस्था में खास तौर पर ये बहुत ही महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था से संबंधित सभी जानकारी इस एंटी नेटल क्लास में में दी गई, जो सभी गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद होगा। सामान्य महिलाएं गर्भावस्था के दौरान रेगुलर चेकअप के खर्चें को वहन नहीं कर पाती है। वैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए यह काफी सहयोगी साबित होगा।

डॉ बांका ने बताया कि गर्भावस्था के दरम्यान महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर सभी शंकाएं और दुविधाओं को दूर करने में एंटी नेटल क्लास बहुत सहयोगी होगा। आने वाले हफ्तों में सभी गर्ववती महिलाओ के लिए नियमित योग सत्र और एएमसी (एंटी नेटल क्लासेज) की फ्री सुविधा दी जाएगी।