कोयला खनन में उठा बाल श्रम का मुद्दा

झारखंड
Spread the love

रांची। आईटीयूसी-एपी के तत्वावधान में रांची में बाल श्रम की समाप्ति को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें एनके एरिया से विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सेमीनार के मुख्य अतिथि बंगलादेश के डॉ सुलतान भाई, आईएलओ के निदेशक सोनेलाइन जोवानी, डॉ एम ए पासा, इंटक से राकेशवर पांडे थे। सेमि‍नार में उपस्थित गिरि‍डीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनु ने बाल श्रम पर सरकार का पक्ष रखा। इस समस्या की समाप्ति के लिए सहयोग करने का भरोसा दिया।

सेमि‍नार में हिंद मजदूर सभा की ओर से राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के सुनील कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, जनता मजदुर संघ के चुरामन दास, सीएमयू से ध्वजा राम धोबी, रामा उरांव शामिल हुए। उन्‍होंने कोयल खनन में बाल श्रम के मुद्दे को उठाया।