- जांच के लिए विभिन्न थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनाती
रांची। नए साल के जश्न में तेज रफ्तार और नशा कर गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें सजा मिलेगी। जांच के लिए विभिन्न थानों में मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है।
वर्ष 2022 की समाप्ति और नव वर्ष के अवसर पर रांची जिला अंतर्गत विभिन्न क्लब, होटल, बार, रेस्तरां में डीजे बैंड एवं अन्य कार्यक्रम किये जाने एवं नव वर्ष 2023 के आगमन पर विभिन्न डैमों, नदी, जलाशयों एवं पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए अत्यधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। नवयुवकों द्वारा तेज रफ्तार में ड्राईविंग किये जाने फलस्वरूप सड़क दुर्घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाकर छिनतई/दुर्घटना की आशंका है।
किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो और विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस संदर्भ में 7 जनवरी ‘23 तक लोक परिशांति, सुरक्षा-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूर्वाह्न 7 बजे उपस्थित होकर सक्रिय एवं गतिशील रहते हुए सघन गश्ती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो। विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को नशे की हालत में दो पहिया/चार पहिया एवं अन्य वाहनों को चलाने वाले व्यक्तियों की जांच करने और वाहनों को जब्त कर उन्हें पैदल जाने की सलाह देने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
तेज रफ्तार से ड्राईविंग करने वाले व्यक्तियों का वाहन रोककर जब्त करने और नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए उन्हें पैदल जाने की सलाह देने का आदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को महिला/युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष रखने एवं ऐसी हरकत करने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
नदी जलाशयों, डैम, जलप्रपात एवं विभिन्न प्रकार के वाटर बॉडी में वोटिंग करने वाले नावों में व्यक्तियों लाईफ जैकेट पहने रहने पर ही जाने देने का सख्ती से अनुपालन करने का निदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है। जल-प्रपात जहां से पानी गिरता है, उसके आस-पास लागों को नहीं जाने देने का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देश यथा सामाजिक अलगाव, मास्क पहनना एवं अन्य निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने का भी निदेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिया गया है।
थानावार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी
1. थाना का नाम :- अरगोड़ा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- समीप टोप्पो, कनीय अभियंता, ग्रा. वि. वि. प्र., रांची (मो. 8986775574)।
2. तुपुदाना ओ.पी.
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- आमोद लकड़ा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, रांची (मो. 8873738604)
3. थाना का नाम :- कोतवाली थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- गुलाब कृष्ण बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो.9386163011).
4. थाना का नाम :- सुखदेवनगर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अखिलेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्र सं.-2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 8507024619)
5. थाना का नाम :- सदर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- विपुल कुमार सिंह, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो. 9939573441)
6. थाना का नाम :- कांके थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- नीलकंठ कुमार, कनीय अभियंता, भवन प्र. सं.-2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 8541824233)
7. थाना का नाम :- चुटिया थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- महेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्रसं.-1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 9835584461)
8. थाना का नाम :- लोअर बाजार थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- प्रमोद कुमार निराला, कनीय अभियंता, भवन प्र.सं.-1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 9835948619)
9. थाना का नाम :- गोंदा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- सुमित कुमार, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 7004715652)
10. थाना का नाम :- बरियातू थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अभिमन्यु कुमार केशरी, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 9102961147)
11. थाना का नाम :- लालपुर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- गणेश कुमार महतो, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो. 9905587964)
12. थाना का नाम :- एयरपोर्ट थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- माता शरण महतो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो. 9006814163)
13. थाना का नाम :- खेलगांव थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अनुपम टोप्पो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो. 7261064403)
14. थाना का नाम :- ओरमांझी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अशोक कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, ओरमांझी (मो. 9523455947)
15. थाना का नाम :- डोरंडा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- शैलेश कुमार चौधरी, अवकाश रक्षित पदाधिकारी (मो.9470838346)
16. थाना का नाम :- धुर्वा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रातू (मो.9973712011)
17. थाना का नाम :- हिंदपीढी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- राम प्रकाश साहू, कनीय अभियंता, भवन प्र.सं.-1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो. 8987486581)
18. मुरी ओपी
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- प्रताप बड़ाईक, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिल्ली (मो. 9708154132)
19. थाना का नाम :- सिकिदरी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- ओम प्रकाश उरांव, कनीय अभियंता, मनरेगा, ओरमांझी (मो. 7091487203)
20. थाना का नाम :- रातू थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- रितेश पन्ना, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, रातू (मो. 9835722516)
21. थाना का नाम :- नगड़ी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अरूण कुमार सिंह, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नगड़ी (मो. 7033296888)
22. थाना का नाम :- पिठोरिया थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- सजित कुजूर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, कांके (मो. 9102821201)
23. खरसीदाग ओपी
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- अभय कुमार, अति० सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नामकुम (मो. 8210128797)
24. थाना का नाम :- अनगड़ा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- गौतम कुमार सिंह, कनीय अभियंता, मनरेगा, अनगड़ा (मो. 9973832523)
25. थाना का नाम :- बेड़ो थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- राम निवासन, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बेड़ो (मो. 9123192391)
26. थाना का नाम :- लापुंग थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- विनोद नारायण झा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, लापुंग (मो. 9546532631)
27. थाना का नाम :- तमाड़ थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- दीपक मुण्डा, कनीय अभियंता, मनरेगा, तमाड़ (मो. 7294163107)
28. दशम फॉल
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- बलराम प्रियदर्शी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सोनहातू / राहे (मो. 9102155168)
29. नगर नियंत्रण कक्ष
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम :- गजानन्द पंडा, सहायक कृषि पदाधिकारी (मो. 7992239635)।