लोहरदगा ब्रेकिंग : कोरगो जंगल के आसपास मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच 29 दिसंबर को मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्‍सली को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। दो घायल हैं। सभी को सदर अस्‍पताल लाया गया है। अस्‍पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक लोहरदगा के बगड़ू थाना पेशरार थाना क्षेत्र के कोरगो जंगल के आसपास मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ सीआरपीएफ और जिला पुलिस एवं नक्‍सली के बीच हुई। इसमें एक नक्सली ढेर हो गया। दो के घायल होने की सूचना है।

सूचना के मुताबिक चंद्रवाहन उरांव नामक नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुआ है। परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराई जा रही है। नक्‍सली गोविंद बिरिजिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की घेराबंदी में जंगल में कई नक्सली फंसे हुए है। सुरक्षा बल लगातार जंगल में अभियान चला रहे हैं।

जानकारी अनुसार नक्सली का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। नक्सली चंद्रभान पाहन और गोविंद बिरजिया को सदर अस्पताल लाया गया है। मारे गये नक्‍सली का पोस्‍टमार्टम किया जा रहा है। सदर अस्पताल की पूरा सुरक्षा बल व्यवस्था है।