Jharkhand Weather News

jharkhand : रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, मिले ये संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

  • डालटनगंज का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड

रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले 24 घंटे के दौरान डालटनगंज में सबसे कम 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले पांच दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 01 दिसंबर को दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिन के तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 2 से 7 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

तापमान में आ रहे गिरावट के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।