jharkhand : मौसम में 21 दिसंबर से बदलाव के संकेत, होगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज 21 दिसंबर से बदलने के संकेत मिले हैं। कल से दो दिन पूर्वी भागों में मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सबसे कम न्‍यूनतम तापमान सिमडेगा केवीके में 6.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और आसपास के जिलों में सुबह में मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। राज्‍य के अन्‍य जिलों में सुबह में धुंध रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

22 से 24 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा सकता है। बाद में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में गिरावट आने से लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। वे गर्म पानी पीएं। परहेज करें। सर्दी से बचने का उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चे और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

आज का न्‍यूनतम तापमान

शहर                                        तापमान

रांची                                         9.0

जमशेदपुर                                 11.4

डालटेनगंज                                8.0

(नोट : आंकड़े रांची मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।