Jharkhand Weather News

jharkhand : न्‍यूनतम तापमान गिरना शुरू, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। यह हालात आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। राज्‍य के कई जिलों में कल आंशिक बादल दिखाई देंगे। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा और जमशेदपुर में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्‍यूनतम तापमान सिमडेगा केवीके में 11.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक 27 दिसंबर की सुबह में धुंध छाया रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चि‍मी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

इसी तरह 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में 2.0 और डालटनगंज के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण तीनों जिलों का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक बढ़ा हुआ है।

तापमान में गिरावट आने से लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। वे गर्म पानी पीएं। परहेज करें। सर्दी से बचने का उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चे और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।