Jharkhand Weather

jharkhand : पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर, आने वाले दिनों में होगा ये बदलाव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आया हुआ है। इसका असर अभी झारखंड के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण उत्तरी सर्द हवा आ आगमन रूक गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 13 दिसंबर को दी।

आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 15 दिसंबर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। पूरे झारखंड में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह 19 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद फिर सर्द हवाएं झारखंड की ओर आने लगेगी। इसके कारण राज्‍य के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।

सुबह में खुले मैदानी व पानी, नदी के इलाकों में हल्‍का कोहरा देखने को मिल सकता है। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। न्‍यूनतम तापमान में सामान्‍य से 3 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। इसकी वजह आसमान में बादल का छाना था।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। गर्म पानी पीएं। परहेज करें और उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चों और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।