काबुल के ‘चाइनीज होटल’ में विदेशी मेहमानों को टारगेट कर बड़ा आतंकी हमला, देखें लाइव वीडियो

दुनिया
Spread the love

अफगानिस्तान। बड़ी खबर काबुल से आ रही है। सोमवार को कुछ आतंकवादियों ने मध्य काबुल के एक गेस्ट हाउस, शहर-ए-नवा होटल पर हमला कर दिया।

बिल्डिंग में ब्लास्ट की आवाज भी सुनी गई। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका काफी जोरदार था और कई राउंड गोलियां भी चलीं। होटल के अंदर घुसे कुछ हमलावरों ने लगातार फायरिंग की।

जानकारी के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि हमला करने वाले तीनों हमलावरों को मार दिया गया है। जबीउल्लाह ने ट्वीट में लिखा, ‘काबुल के एक होटल में हमला हुआ था। तीनों हमलावर मारे गए हैं।

होटल में मौजूद सभी गेस्ट सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। नीचे कूदने की वजह से सिर्फ दो विदेशी मेहमानों को चोट आई हैं। यहां बता दें कि इस बिल्डिंग में कुछ विदेशी लोग ठहरे हुए थे।

इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है, क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे। इसके बाद उन्होंने धमाका किया।

माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रॅाविंस (ISKP) का हाथ है।, हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।