गश्‍ती के दौरान दारोगा को हुआ प्रेम, बंद कमरे में मिलने पर परिजनों का हंगामा, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

बिहार देश वायरल
Spread the love

पटना। बिहार के एक दारोगा को गश्ती के दौरान एक महिला से प्रेम हो गया। दोनों के बंद कमरे में मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। दारोगा और महिला दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बच्‍चे भी हैं।

दारोगा का नाम सुमन कुमार है। वह 2020 से बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में पदस्‍थापित थे। इसी दौरान गश्ती के क्रम में सुमन कुमार की मुलाकात छोटी देवी से हुई। इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया।

कुछ दिनों बाद सुमन कुमार का तबादला जिले के शाम्हो थाना में हो गया। तबादले होने के बाद छोटी देवी के साथ सुमन कुमार सूर्यगढ़ा रहने लगे।

छोटी देवी के मुताबिक दोनों ने 2020 में ही अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली थी। वे सुभाष चौक के पास एक मकान में रहते हैं। इसी दौरान महिला के कुछ रिश्तेदार छोटकी से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूछताछ शुरू की।

परिजनों के हंगामा मचाने पर दारोगा ने महिला की मांग में सिंदूर डाल दिया। उसने बताया कि वह महिला के साथ उसकी मर्जी से रह रहे हैं। छोटी देवी ने बताया कि दारोगा पर उनके परिवार वाले गलत आरोप लगा रहे हैं। दारोगा से उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम और शादी की है। उनका पति बेरोजगार है। खर्चा पानी नहीं देता था।

छोटी देवी के पहले से दो बच्चे हैं। छोटी देवी ने पंचायत नामा कराकर अपने पति को छोड़ दिया है। दारोगा के साथ रहती हैं। वहीं, दूसरी ओर दारोगा भी शादीशुदा है और 4 बच्चों का पिता है। महिला के मायके वालों ने शादी का वीडियो वायरल कर दिया है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।