मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड के पिठोरिया के मदनपुर स्थित जीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली। प्रभात फेरी मदनपुर मस्जिद टोला में निकाली गई।

इस मौके पर स्कूल के निदेशक हसीब अहमद ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद देश की आजादी से पहले एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद भी थे। आजादी के बाद उन्हें देश का पहला शिक्षा मंत्री बनाया गया। वह देश के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे।

निदेशक ने कहा कि उन्‍होंने AICTE (All India Council for Technical Education) और इसी तरह के कई टेक्निकल संस्थानों की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए 11 नवंबर, 2008 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

दूसरी ओर जकरिया उच्च विद्यालय पतराटोली के बच्चों ने स्कूल परिसर से प्रभातफेरी निकाली। यह पतराटोली, मिल्लत कॉलोनी, चूड़ीटोला होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गयी।

इसके अलावा स्कूल के बच्चों को 8 समूह में बांटकर मौलाना अबुल कलाम आजाद पर निबंध और पेंटिंग्स प्रतियोगिता कराई गई। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक हाजी नुरुल्ला, सचिव अब्दुल समद, प्राचार्य फरहत हुसैन पुरस्कार देकर सम्मानित किया।