छात्र संसद के लिए रांची विवि की इन चार छात्राओं का चयन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा में द्वितीय छात्र संसद का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक हो रहा है। इसके लिए झारखंड के 24 जिलों से 24 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। रांची विश्वविद्यालय से 4 छात्राएं इसमें शामिल हैं।

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को आरयू के छात्र संसद के लिए चयनित चारों छात्राओं ने कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की। इसमें गीता श्रेया (लोहरदगा), दिव्या बंसल (सिमडेगा), मरियम खलखो (गुमला ) एवं पूजा शेखर (खूंटी) थीं।

इस अवसर पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्र संसद में में आरयू की चार छात्राएं अंतिम रूप से चयनित हुई है। पूरे झारखंड से छात्र संसद के लिए 112 छात्र-छात्राएं चयन प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इसमें लोहरदगा की छात्रा गीता श्रेया प्रथम स्थान प्राप्त की।

छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुलपति ने कहा कि द्वितीय छात्र संसद में आपलोग अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य करें।

इस अवसर पर आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी छात्र संसद डॉ ब्रजेश कुमार, लोहरदगा की एनएसएस की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ निर्मला सैमुअल भी उपस्थित थे।