राजद की बैठक, संगठन के विस्‍तार पर हुई चर्चा

झारखंड राजनीति
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के विस्तार करने पर चर्चा के लिए एक बैठक मंगलवार को हुई। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढवा व पलामू जिला प्रभारी श्यामदास सिंह यादव भी उपस्थित थे। उन्‍होंने कहा कि कांडी प्रखंड और सभी पंचायतों में राजद पार्टी का विस्तार अति आवश्यक है। राजद के कांडी प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान को पार्टी के लिए ततपर रहने का निर्देश दिया।

जिला स्तर से प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर तक पार्टी कैसे मजबूत हो, इन सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। श्यामदास सिंह यादव ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का संदेश प्रत्येक गांव के एक-एक घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। तेजस्वी यादव बिहार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी सुनी जा रही है। झारखंड में भी राजद को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बैठक में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, उपाध्यक्ष विनय यादव, राममणी तिवारी, राजकुमार मेहता, डॉ बिपिन कुमार, नुरुल मियां, अजय पासवान, रामनरेश प्रसाद, कृष्णा पाल, भोला खान, शनि चंद्रवंशी सहित अन्‍य कार्यकर्ता उपस्थित थे।