प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की स्‍थापना दिवस पर मेगा क्विज प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। स्थापना दिवस पर गिरिडीह के जमुआ के चरपोको में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर को कि‍या गया। उत्कृष्ठ अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जमुआ के विधायक केदार हजरा ने कहा कि शिक्षा के विकास में प्राइवेट स्कूलों के योगदान को कम करके आंका नहीं जा सकता है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में चलने वाले प्राइवेट स्कूल कम शुल्क में बेहतर शिक्षा देते हैं। सरकार को प्राइवेट स्कूलों के साथ भी सम्मान पूर्वक व्‍यवहार करना चाहिए। इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को भी समान अवसर दिया जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि मुनिया देवी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें अवसर देना चाहिए। प्रखंड प्रमुख मिष्टु देवी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल भी शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर द्विवेदी, रोहित दास, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, आशीष कुमार, संजय कुमार, रामाशीष राय, मनोज पांडेय सहित कई लोगों ने अपने विचार रखें। मंच संचालन त्रिभुवन पांडेय ने किया।

क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरुस्कार के रूप में पंखा, तृतीय पुरुस्कार के रूप में कुर्सी दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यासागर पब्लिक स्कूल चरपोको में किया गया।

पुरस्कार वितरण जमुआ विधायक केदार हजरा, जि‍प अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रमुख मिष्‍टु देवी, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, जेएमएम नेता श्रीराम विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया महेंद्र यादव सहित कई लोग थे। धन्यवाद राजकुमार वर्मा ने किया।