नोआमुंडी रन-ए-थॉन 27 नवंबर को, विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये, यहां करें रजिस्‍ट्रेशन

झारखंड खेल
Spread the love

चाईबासा। टाटा स्टील बहुप्रतीक्षित ‘टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन’ का चौथा संस्करण लेकर आई है। इसका थीम ‘बिल्डिंग ए ग्रीनर टुमॉरो’ है। यह टाटा स्टील द्वारा अपनी नोआमुंडी आयरन माइन में रन-ए-थॉन का चौथा संस्करण है, जो न केवल ग्रामीण आबादी को लक्षित करता है, बल्कि स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए देश भर के धावकों को भी लक्षित करता है। कोविड-19 के कारण 2 वर्षों के अंतराल के बाद यह आयोजन हो रहा है।

यह आयोजन 27 नवंबर, 2022 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोआमुंडी में आयोजित होगा। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 K और 7 K रन (15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लिए), 5 K रन -16 वर्ष की आयु (27 नवंबर, 2010 और 27 नवंबर, 2006 के बीच जन्में) के लड़कों और लड़कियों के लिए  और विकलांग व्यक्तियों (PwDs) के लिए 2 K रन शामिल है। विभिन्न श्रेणियों में जीती जाने वाली पुरस्कार राशि 5 लाख 37 हजार रुपये है।

नोआमुंडी रन-ए-थॉन के इस संस्करण के लिए पंजीकरण चालू हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2022 है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रतिभागी http://www.tatasteelnoa-run.com पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

ऑफलाइन पंजीकरण शनिवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोआमुंडी में सुबह 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक भी किया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए नोआमुंडी और चाईबासा क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में रजिस्ट्रेशन कियोस्क भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि कंपनी इस तरह के रन-ए-थॉन का आयोजन तीन स्थानों जमशेदपुर, भुवनेश्वर और नोआमुंडी में करती है।