प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले रांची जिले के कांके प्रखंड के मनातू गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2022 में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्‍यक्षता समाजसेवी अनुप कुमार महतो ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संजय महतो, सुषमा देवी, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भू-राजस्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि कांके थाना प्रभारी बृजकुमार, मुखिया पूनम देवी, ठानो मुंडा, राजकुमार महतो, राजेन्द्र महतो मौजूद थे।

कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह हर गांव में किया जाना चाहिए। समाजसेवी अनुप कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा ही हमारे देश और समाज का कल्याण कर सकती है। समाज को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में मनोज महतो, आशीष महतो, संदीप महतो, संजय महतो, रोशन महतो, सिकंदर महतो, अजय महतो, महाबीर महतो, दीपक मेहता, सुरेश महतो रामप्रसाद महतो, फुलेश्वर महतो इत्यादि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही l