- झारखंड में सबसे कम तानमान डालटनगंज में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया
रांची। गंभीर लो प्रेशर एरिया तामिलनाडु और उसके आसपास में बना हुआ है। इससे तामिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे हिस्से में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से कुछ दक्षिण-पश्चिमी हवाएं झारखंड में भी आ रही है। इसके कारण अत्यधिक बादल देखने को मिल रहा है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 20 नवंबर को दी।
केंद्र प्रमुख ने बताया कि इन बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बादलो के आने से रात का टेस्टेडियल रेडिएशन पूरी तरह से निकल नहीं पाता है। ट्रैप हो जाता है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
आनंद ने बताया कि इस सिस्टम का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा। तापमान गिरने के बाद राज्य में कई जगहों पर शीत लहर चलने की स्थिति बन सकती है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। पलामू प्रमंडल में एक-दो जगह पर शीतलहर की स्थिति बनती हुई दिखाई दी है। सबसे कम तापमान डालटनगंज में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।