पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारने के 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • घायल रंजीत साहू का अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। पेट्रोल पंप मालिक रंजीत साव को गोली मारने के 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल हो गये रंजीत का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। वह अभी खबरे से बाहर हैं।

बेरमो अनुमंडल के ललपनिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक रंजीत साहू को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी नामजद हैं। उनकी निशानदेही पर दो अन्य को भी पकड़ा लिया गया।

जानकारी हो कि बीते 14 नवंबर को ललपनिया पेट्रोल पंप के मालिक रंजीत साहू टीटीपीएस प्लांट से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जूनियर डीएवी स्कूल के सामने अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। उन पर चाकू से भी हमला किया था।

रंजीत साहू को गंभीर स्थिति में रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह अब भी इलाजरत हैं। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद शरीर से दोनों गोली निकाल दी है। वह अभी खतरे से बाहर हैं।

रंजीत की पत्नी संगीता देवी ने ललपनिया थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजेश उर्फ टिकरी, सूरज गोप और धीरज पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद पैसा नहीं दे रहे थे। पैसा मांगने पर सबक सिखाने की धमकी दी थी।