झारखंड स्टेट पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 नवंबर से धनबाद में

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। धनबाद में दो दिवसीय 22वां झारखंड स्टेट पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 का आयोजन 19 नवंबर से किया गया है। पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के खेल निदेशक सुगंध नारायण ने यह जानकारी दी।

खेल निदेशक ने बताया कि पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन धनबाद के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान में होगा। इसमें पूरे झारखंड से 300 से भी अधिक पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई है।

पेरालिंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह उद्घाटन सत्र में धनबाद के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ शिवाजी कुमार, कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, खेल निदेशक सुगंध नारायण, कमेटी के सीईओ सुनील विश्वास, स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ, कुमार गौरव आदि अपने-अपने स्तरों से कार्य कर रहे हैं।