नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने झारखंड के खिलाड़ी गुवाहाटी रवाना

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। असम के गुवाहाटी स्थित डॉ जाकिर हुसैन कॉम्‍पलेक्स में 22वीं नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। इसमें झारखंड से 13 सदस्यीय टीम गुवाहाटी रवाना हुई।

टीम में पांच ऑफिसर पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ पेरा स्विमिंग ईस्ट जोन के सचिव सुनील कुमार विश्वास, कमेटी के वित्तीय प्रबंधक विवेक राज, कोच उज्‍ज्‍वल घोष, कार्यसमिति सदस्य गोवर्धन रजक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों से लगभग 1000 दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप का मेजबानी पेरालिंपिक एसोसिएशन असम द्वारा किया जा रहा है।

झारखंड से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में धनबाद से राजकुमार रवानी, सुनील कुमार वर्मा, गोवर्धन रजक, ओम प्रकाश चौहान, शेरू कुमार भुईया, अशोक कुमार भुइया, देवघर से उज्जवल घोष,  मधुपुर से हरिलाल टूडू, रामगढ़ से रंजीत कुमार, जितेंद्र पटेल, बोकारो से महावीर चौधरी, साहेबगंज से डॉक्टर घोष, पलामू से मुकेश कुमार चौबे, शामिल है।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ शिवाजी कुमार, कमेटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ सुनील कुमार विश्वास, खेल निदेशक सुगंध नारायण, स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने सभी खिलाड़ियों क अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।