भर्रेगांव धान खरीदी केंद्र से 24 क्विंटल धान जब्त

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने राजनांदगांव अनुविभाग की धान खरीदी केंद्र भर्रेगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा की गई। कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसडीएम अरूण वर्मा के निर्देश में निरीक्षण किया गया।

चर्चा के दौरान भर्रेगांव के किसान केशव सिन्हा से पता चला कि‍ उसकी पंजीकृत कृषि खाते की भूमि के धान फसल की अभी कटाई हुई नहीं है। तहसीलदार ने संदेह के आधार पर मौका सत्यापन राजस्व अमले से कराया। सत्यापन में धान फसल खड़ी पाई गई।

धान बेचने आए किसान ने भी फसल नहीं कटने और अपने पंजीकृत रकबे का धान नहीं होने की स्वीकारोक्ति की है। कृषक केशव के खाते की पंजीकृत भूमि का फसल नहीं होने के कारण धान खरीदी केंद्र में लाए गए धान पतला 24 क्विंटल को जब्त किया गया। उसे विस्तृत जांच होते तक धान खरीदी केंद्र भर्रेगांव की समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री देविका ध्रुव, राजस्व निरीक्षक हरीश कश्यप, पटवारी सुकृति कुंजाम, समिति प्रबंधक भर्रेगांव केमन सहित अन्य किसान उपस्थित थे।