jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 नवंबर को, ये निर्णय संभव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 नवंबर, 2022 को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें किसानों को सौगात मिल सकती है। कई अन्‍य महत्‍वपूर्णय निर्णय भी लिये जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में 10 नवंबर, 2022 को अपराह्न 2 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

जानकारी हो कि पिछले दिनों आपदा प्रबंध प्राधिकार की बैठक हुई थी। इसमें राज्‍य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित कर दिया गया था। इसके तहत 30 लाख किसानों को सरकार ने 3500 रुपये के हिसाब से प्रति किसान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इसपर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने की संभावना है।

इसके अलावा राज्‍य स्‍थापना दिवस के मौके पर सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ होगा। इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी-2022 को लांच करेंगे। इसकी मंजूरी भी मिल सकती है।