झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 नवंबर को, होंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 नवंबर को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री के 15 नवंबर तक के शिड्यूल की घोषणा की गई है। इसमें बताया गया है कि 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सीएम हिस्‍सा लेंगे। इसी तरह 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें सीएम हिस्‍सा भाग लेंगे।

सरकार का प्रयास होगा कि झारखंड में पदों एवं सेवाओं की  रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि और 1932 अथवा उसके पूर्व के सर्वे खतियान के आधार पर स्थानीयता विधेयक विधानसभा के विशेष सत्र में पारित हो।

जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि सीएम 14 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह की समीक्षा करेंगे। 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे। समारोह की मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं।