जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव के पोस्टर का विमोचन

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने अपने कार्यालय में एक्सपो उत्सव-2022 का पोस्टर 5 नवंबर को रिलीज किया। यह एक्सपो का 25वां साल है। यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है।

एक्सपो का आयोजन हर वर्ष की भांति रांची के मोरहाबादी मैदान में 24 से 28 नवंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष 300 से अधिक स्टॉल आ रहे है, जो देश के अलावा विदेश से भी होंगे।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनीष टांटिया ने पोस्टर रिलीज ने किया। वह 1996 में अध्यक्ष थे। इनके ही कार्यकाल में एक्सपो की शुरुआत हुई थी।

पोस्टर रिलीज के दौरान अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि इस साल बच्‍चों के लिए ‘फनगोला’ एम्यूजमेंट पार्क और ‘मिडनाइट बाजार’ लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो जोन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेडीज कॉर्नर, कैफे बिस्टरो, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट और भी अन्य सेक्शन आ रहे हैं।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया ने इस बार एक्सपो की कमान संभाली है। उनकी टीम में तरुण अग्रवाल, सनी केडिया, राहुल तिब्रेवाल और अभिषेक जैन है।

अभिषेक केडिया ने बताया कि एक्सपो में हर दिन कुछ नया रहेगा। फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे।

कार्यक्रम का संचालन शुभम बुधिया और सुमित केडिया ने किया। कार्यक्रम में प्रतीक जैन, विनय मंत्री, अरविंद राजगढ़िया, ऋषभ सिंघानिया, आनंद धनुका, सिद्धार्थ चौधरी, रौनक टेकरीवाल और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संकेत सरवागी ने दी।