दिल्‍ली में 12 दिसंबर को हुडका जाम कार्यक्रम, कुरमी समाज के लोग लेंगे भाग

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कुरमी विकास परिषद की केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन राजेन्द्र महतो ने किया।

बैठक में रणधीर चौधरी ने कहा कि 12 दिसंबर को होने वाले हुडका जाम कार्यक्रम में कुरमी समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा दिल्ली चले। अपने समाज की अस्मिता लड़ाई लड़े। इस कार्यक्रम में परिषद के हजारों लोग दिल्ली कूच करेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 25 दिसंबर, 2022 को होने वाले परिषद के वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। रांची जिले के सभी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान, नुक्‍कड़ सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समाजसेवी सह विराट टुसू मेला समिति लोवाडीह के पूर्व अध्यक्ष भजोहरी महतो का निधन हो गया था। बैठक में 2 मिनट मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में केन्द्रीय महासचिव राजेंद्र महतो, विकास कुमार उर्फ सुजीत, भुवनेश्वर महतो,  महेंद्र महतो, संजय कुमार पटेल, कैलाश महतो, खिरोधर महतो, जितेंद्र कुमार महतो, पार्वती देवी, सीता देवी, बिना देवी, अनीता महतो, दीपक कुमार दीपक, पनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, अखिलेश कुमार, महेंद्र महतो, राजेंद्र ओहदार, सुरेश प्रसाद, सोना लाल महतो, जयप्रकाश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रमों की तैयारी के लिए ये प्रखंड प्रभारी

ओरमांझी- सुनील महतो

अनगड़ा – संजय कुमार महतो

नामकुम – गोवर्धन महतो

कांके पूर्वी – संजय पटेल

कांके पश्चिमी- कैलाश महतो

खलारी – पनेसर महतो

बुडमु- राजेंद्र महतो

नगडी- नेपाल महतो

सिल्ली – भुनेश्वर महतो

राहे – कृष्णा महतो

बुंडू – भुनेश्वर महतो

तमाड़- नंदलाल महतो

सोनाहातू -कृष्णा महतो