गोमिया : पेट्रोल पंप मालिक रंजीत साव को मारी गोली, चाकू से भी हमला

झारखंड अपराध
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। पेट्रोल पंप मालिक सह प्रसिद्ध ठेकेदार रंजीत साव पर हमला किया। उन्‍हें गोली और चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना 14 नवंबर को लालपनिया थाना क्षेत्र में घटी।

जानकारी के मुताबिक रंजीत साव प्लांट से स्कूटी में सवार होकर पेट्रोल पंप जा रहे थे। जूनियर डीएवी के पास पहुंचने पर उनपर हमला कि‍या गया। पहले उन्‍हें गोली मारी गई। गोली मारने से जब मौत नहीं हुई, तब उनपर चाकू से हमला किया गया। इसमें वह घायल हो गये।

घटना को अंजाम देने वाले बाइक में सवार थे। वे तीन-चार की संख्या में थे। इसे नक्सली घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी निकल भागे।

बोकारो एसपी चंदन झा ने घटना की पुष्टि की है। घटना में किसका है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने फिलहाल मामले की जांच करने की बात कही है।