लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्षों ने जरूरतमंदों को भोजन करा मनायी शादी की सालगिरह

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की ओर से मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से रांची के फिरायालाल चौक के समीप हीरालाल स्थित प्याऊ में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व अध्यक्ष लायन दिवाकर राजगढ़िया के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन दिवाकर राजघारिया ने सपरिवार उपस्थित होकर अपनी शादी की सालगिरह मनाई।

अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल तथा सचिव लायन सुनील माथुर के साथ मिलकर इस खुशी के दिन गरीबों को भोजन कराया। इस कार्यक्रम से काफी सारे गरीब, रिक्शावाले तथा रोज काम करने वाले लोग लाभान्वित हुए।

इसी दिन ओल्ड एज होम, बरियातू में पूर्व अध्यक्ष लायन नेमी अग्रवाल, पत्नी लायन सुचिता अग्रवाल ने अपनी शादी की सालगिरह एक अलग ढंग से मनायी, जो एक सच्चे लायन को बहुत खुशी प्रदान करती है। इस खुशी के मौके पर अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, लायन राम कृष्णा एवं कुछ अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।

पूर्व अध्यक्ष लायंस नेमी अग्रवाल लायंस सुचित्रा अग्रवाल की सालगिरह पर सभी बुजुर्गों को साउथ इंडियन डिश शाम 5:30 से खिलाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायंस नेमी अग्रवाल, लायंस सुचित्रा अग्रवाल पूरे परिवार बेटा-बहू और पोता के साथ सभी बुजुर्गों को प्रसन्न किए।

इसी कड़ी में फिरायालाल स्थित प्याऊ में लायन अमित अग्रवाल ने अपना जन्मदिन मनाते हुए गरीबों को भोजन कराया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के सदस्यों के अनोखे तरीके से जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के उत्सव को मनाना समाज के लिए एक बहुत ही रोचक एवं जरूरतमंदों के लिए वरदान है।

इस महान दिनों में गरीबों का आशीर्वाद एवं प्यार भरी शुभेच्छा जीवन में कुछ अच्छा करने की इच्छा को और प्रबल बनाती है।
यह जानकारी पीआरओ जूथिका सान्याल ने दी।