आदर्श सम्मान समिति का गठन, प्रांतीय संयोजक बने डॉ विष्णु राजगढ़िया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने 29 नवंबर, 2022 को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ‘आदर्श सम्मान समिति’ का गठन किया। इस समिति का दायित्व अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निर्धारित आचार संहिता के संबंध में जागरुकता फैलाना है। साथ ही, इसके अनुपालन की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले बंधुओं को सम्मानित करना।

डॉ विष्णु राजगढ़िया को इस समिति का प्रांतीय संयोजक मनोनीत किया गया है। सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव इस समिति के मानद सदस्य होंगे। साथ ही प्रांतीय संयोजक द्वारा सभी जिलों में आदर्श सम्मान समिति जिला संयोजक का मनोनयन किया जाएगा।

प्रांतीय अध्यक्ष ने झारखंड के सभी जिला अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध किया है कि इस समिति के कार्य सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।