शराब पीने के बाद नशे में टल्ली लड़कियों ने कर दिया ये बड़ा कांड

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले से आयी है। जिले के कोतवाली थाना इलाके में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने करौली-हिंडौन हाइवे जाम कर दिया है।

बड़ी संख्या में लोगों को समझाने के लिए पुलिस अफसर तक पहुंचे। उन्हें समझाने के बाद रास्ता खुलवाया गया है, लेकिन उसके बाद भी वे सड़कों पर डटे हुए हैं। इस पूरी घटना को लेकर विवाद कल से शुरू हुआ था। जाम करने वाले लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दरअसल यहां नशे में धुत युवक ने एक लड़के को गोली मार दी।

दरअसल करौली जिले में कोतवाली थाना इलाके में बीती शाम बड़ी घटना हुई। यहां के कोतवाली इलाके में स्थित अंजनी माता मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठकर तीन लड़कियां और चार लड़के शराब पी रहे थे।

इसी दौरान वहां से बारहवीं में पढ़ने वाला छात्र योगेश सिंह गुजरा। योगेश के साथ उसका एक दोस्त भी था। योगेश ने मंदिर में बैठकर शराब पी रही लड़कियों को टोक दिया और घर जाने की नसीहत दे दी। बस इतना ही काफी था झगड़े के लिए।

पहले तो लड़कियों ने योगेश को पीटा और उसके बाद लड़कों ने भी योगेश पर हाथ साफ कर लिया। उसका साथी वहां से भाग गया। नशे में चूर लड़के लड़कियों की पिटाई से बचकर योगेश भागने लगा, तो उनमें से एक लड़के ने देसी हथियार से उसकी पीठ पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद बालक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इस घटना में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर आज यानी बुधवार के दिन जाम लगाया गया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना का पता चलने के बाद से ही पुलिस आरोपियों को दबोचने की कोशिश कर रही है।