15 साल की उम्र में जेल जा चुके साजिद खान, हुआ करते थे अजय देवगन के क्लोज फ्रेंड

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के छोटे भाई हैं। जब वो महज 6 साल के थे तो उनकी पैरेंट्स अलग-अलग हो गए थे, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी दोनों ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने डरना जरूरी है, हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है, लेकिन साजिद खान की लाइफ कंट्रोवर्सी भरी रही है। साजिद ने एक शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में बताया था कि वह 15 साल की उम्र में जेल जा चुके हैं।

साजिद ने बताया था, ‘वो अपने फ्रेंड के साथ फिल्म देखने गए थे. फिल्म देखने के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने दोस्त से कहा कि वह रेलवे ट्रैक के बीच से चलकर घर जाएंगे। इसके बाद हवलदार ने हम दोनों को पकड़ा. मैं भागा तो हवलदार ने डंडा मारा। हमें पूरी रात लॉक अप में रखा गया था।

हालांकि, सुबह एक पुलिस अधिकारी आया और उसने हमारी बातों से इंप्रेस होकर हमें छोड़ दिया।’ साजिद खान अजय देवगन के एक समय में बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा भी था जब अजय देवगन उनके खाने-पीने और सिगरेट का खर्चा उठाया करते थे।

‘मी टू’ मूवमेंट के बाद साजिद खान के करियर को बड़ा झटका लगा। सलोनी चोपड़ा, प्रियंका बोस अहना कुम्रा जैसी कई एक्ट्रेस, फिल्म मेकर और मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद वह हाउसफुल 4 के डायरेक्टर पद से हट गए थे।

उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को लंबे समय तक डेट किया है। साजिद खान की फिल्म ‘हाउसफुल 2’ से ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेक अप कर लिया था।