सीएसआर के तहत सीएमपीडीआई ने रांची सदर अस्पताल को द‍ी लेप्रोस्कोपिक मशीन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय) रांची ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत रांची सदर अस्पताल को लेप्रोस्कोपिक मशीन सहित अन्‍य चिकित्सा उपकरण प्रदान किये। इसका उद्घाटन 10 नवंबर को रांची उपायुक्‍त राहुल कुमार सिन्‍हा ने किया। उपकरणों की कीमत 60 लाख रुपये है।

सीएमपीडीआई की ओर से व्यस्कों एवं बाल रोगियों के लिए 4 मल्टीपारा मॉनिटर, 13 सिरिंज पंप, सहायक उपकरणों के साथ एक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, एक सक्शन मशीन इलेक्ट्रिक और 4 हाई फ्लो नोजल कैनुला सुपुर्द किया गया।

सीएमपीडीआई के सीएसआर परियोजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और सामर्थ्य में सुधार, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरक और मजबूत करना है। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को लाभ पहुंचाना है।

उपायुक्त ने कंपनी के सहयोग को सराहा। भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की कामना की गई। इस दौरान सीएमपीडीआई के जीएम (सीएसआर) आर के महापात्रा, चीफ मैनेजर (सीएसआर) सुमन रस्तोगी, अस्‍पताल के सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार, आयुष्मान को-ऑर्डिनेटर आशीष झा, ओटी टीम और डॉक्टर्स उपस्थित थे।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।