नदी में नहाने गए हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दो छात्र डूबे, तलाश जारी

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड स्थित बिरसा कृषि वि‍श्‍वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर के दो छात्र के नदी में डूबने की खबर आ रही है। दोनों नहाने गये थे। उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद विश्‍वविद्यालय और कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक चाईबासा के खूंटपानी प्रखंड के बिंज में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर स्थित है। कॉलेज के दो छात्र नदी में नहाने गये थे। इस क्रम में वे नदी में डूब गये, जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना 9 अक्‍टूबर की सुबह के करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। घटना पंड्राशाली ओपी क्षेत्र की है।

जानकारी हो कि करीब 4 वर्षों के बाद 29 सितंबर, 2022 से ही कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर अपने चाईबासा जिले के खूंटपानी स्थित मुख्य परिसर में काम कर रहा था। कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह के निर्देश पर कॉलेज के सभी 9 शिक्षक एवं 91 छात्र-छात्राओं ने नवरात्र पर शिफ्ट किया गया था।

इस कॉलेज का शुभारंभ वर्ष 2018 में हुआ था। करीब 4 वर्षों तक यह कॉलेज अस्थाई तौर पर कांके स्थित विवि मुख्यालय परिसर में कार्यरत था। कुलपति के निर्देश पर एसोसिएट डीन डॉ पीबी साहा एवं नाहेप कंसलटेंट (हॉर्टिकल्चर) डॉ अंगदी रब्बानी के मार्गदर्शन में विद्याथी अपने सामानों के साथ कॉलेज के परिसर में पहुंचे थे।

कॉलेज के फोर्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर के छात्रों को हॉस्टल का आवंटन कर दिया गया था। 4 पुरुष एवं 5 महिला शिक्षकों को भी क्वार्टर आवंटित कि‍या जा चुका था।