साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की मौत के मामले में इनको मिली जमानत

झारखंड देश
Spread the love

रांची। झारखंड के साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की मौत के मामले में शिव कुमार कनौजिया को सोमवार को जमानत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। एसके कनौजिया की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने कोर्ट में दलील पेश की।

यहां बता दें कि रूपा तिर्की की मौत के मामले में पुलिस को एसके कनौजिया के खिलाफ साक्ष्य मिले थे। कनौजिया और रूपा तिर्की के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा चली थी। कहा जा रहा था कनौजिया की प्रताड़ना से परेशान होकर रूपा तिर्की ने आत्महत्या की।

दावा किया जा रहा है कि इसके साक्ष्य भी हैं। इसके बाद पुलिस ने कनौजिया को हिरासत में लिया था। यह भी बता दें कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने तीन मई को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।