इस अस्पताल में एडमिट मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद ‘नाजुक’, डॉक्टर ने कही ये बात

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

मेदांता अस्पताल ने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम गहन चिकित्सा इकाई में उनका इलाज कर रही है। उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी लगातार ट्वीट के माध्यम से मुलायम सिंद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रही है। नेताजी के साथ उनके परिवार के सदस्य ही हैं। कार्यकर्ताओं को अस्पताल में नहीं आने के लिए पार्टी की तरफ से कहा गया है।

यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक दल उनका इलाज कर रहा है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना था। साथ ही उनके इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।