राजधानी रांची के कोकर में भगवान भास्कर को दिया गया संध्या अर्घ्य, देखें तस्वीर

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आस्था का महापर्व छठ के चार दिवसीय इस अनुष्ठान के तीसरे दिन यानी 30 अक्टूबर को भगवान भास्कर को संध्या में पहला अर्घ्य अर्पित किया गया।

राजधानी रांची के कोकर स्थित पवन ऑटो पार्ट्स शॉप के मालिक पवन कुमार सिंह के घर की छत पर छठ व्रती पत्नी बेबी और बहन रिना सिंह ने विधि विधान से भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। मौके पर रिश्तेदारों समेत कई पहचान के लोग मौजूद रहे।

31 अक्टूबर को छठ व्रती सूर्योदय के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पारण के साथ ही छठ महापर्व का समापन किया जाएगा। छठ पूजा के चौथे अर्थात अंतिम दिन, सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्योदय से पहले ही व्रती-जन घाट पर उगते सूर्यदेव की पूजा हेतु सभी परिजनों के साथ पहुंचते हैं।

छठ के चौथे और अंतिम दिन

यहां बता दें कि संध्या अर्घ्य में अर्पित पकवानों को नए पकवानों से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है, परन्तु कन्द, मूल, फलादि वही रहते हैं। सभी नियम-विधान सांध्य अर्घ्य के समान ही किए जाते हैं। पूजा-अर्चना समाप्तोपरान्त घाट के पूजन का विधान है।

जानें रांची में सूर्योदय का समय

रांची में 5ः 54 में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।