ओल्ड एज होम में मारवाड़ी युवा मंच ने वृद्धजनों के साथ खुशियां की साझा

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। दीपावली के पूर्व ओल्ड एज होम में उपस्थित वृद्धिजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची के सदस्यों ने उनकी खुशियां साझा की। वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान संस्था में मौजूद वृद्धजनों ने पूरे कैंपस में दीप जलाए। फुलझड़ी और पटाखे छोड़कर आनंद लिया।

संस्था की ओर से वृद्ध जनों के लिए उपहार के साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। वृद्धजनों को कई तरह के गेम खिलाए गए। जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बिमल अग्रवाल, सोनित अग्रवाल और सौरभ सरावगी थे।

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने पर एहसास हुआ कि छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं। बुजुर्गों ने बताया कि हम सब एक परिवार से नहीं है, लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव में त्योहार को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।

वृद्धजनों ने बताया कि‍ धनतेरस से दीपावली तक सभी वृद्ध आश्रम में बने मंदिर में घंटों तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं। उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।