मंदसौर में बड़ा हादसा, नदी में पलटी नाव, पांच महिलाएं बहीं

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मंदसौर। बड़ी खबर मंदसौर जिले से सामने आ रही है।शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में गांधीसागर जलाशय के डूब क्षेत्र में रविवार शाम को खेत पर काम कर लौट रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई।

नाव में सात महिलाएं सवार थीं। इनमें से दो महिलाएं बाहर निकल आयी थीं। बाकी पांच महिलाएं अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में प्रशासनिक और पुलिस टीम की मौजूदगी में गोताखोर लगे हैं, पर अब घटनास्थल पर अंधेरा होने से बड़ी परेशानी हो रही है।

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग भी लगातार अपडेट ले रहे हैं। वह भोपाल के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदसौर जिले शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर को पार कर खेतों में गई थीं। शाम को वापस लौटते समय असंतुलित होकर नाव पलट गई।

इसमें सवार पांच महिलाएं, एक बालिका और एक पुरुष नदी में डूब गए। बाद में किसी तरह रानू गायरी, भैरुलाल पुत्र कंवरलाल को बचा लिया गया। पांच महिलाएं लापता हैं। इनकी तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।

गरोठ से एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर भोपाल में मौजूद पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर गौतमसिंह व एसपी अनुराग सुजानिया से बात कर तत्काल बचाव आपरेशन शुरू करने की बात कही।

डंग अपने भोपाल के सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए हैं। इधर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी हो रही है।