सितंबर में GST राजस्व संग्रह 1.47 लाख करोड़ रुपये, जानें राज्‍यों के हाल

नई दिल्ली देश बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्‍ली। सितंबर-2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी (GST) राजस्व 1,47,686  करोड़ रुपये रहा। इसमें से सीजीएसटी 25,271 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,813 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 80,464 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 41,215 करोड़ रुपये सहित) और 10,137 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 856 करोड़ रुपये सहित) उपकर है।

सरकार ने आईजीएसटी से 31,880 करोड़ रुपये सीजीएसटी के लिए और  27,403 करोड़ रुपये एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नियमित निपटान के बाद सितंबर 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 57,151 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए  59,216 करोड़ रुपये है।

सितंबर 2022 के महीने में एकत्र जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में एकत्रित जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, माल के आयात से प्राप्त राजस्व 39 प्रतिशत अधिक था। घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से एकत्रित राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

लगातार 7 महीने से मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर रहा है। सितंबर के महीने तक जीएसटी संग्रह की प्रगति पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक रही है। और इस तरह इसमें काफी अच्छा उछाल बना हुआ है। अगस्त 2022 के महीने में 7.7 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो जुलाई 2022 में 7.5 करोड़ से कुछ ही अधिक थे।

सितंबर 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः

राज्यसितंबर-21सितंबर-22वृद्धि
जम्मू कश्मीर37742813%
हिमाचल प्रदेश6807125%
पंजाब1,4021,71022%
चंडीगढ़15220635%
उत्तराखंड1,1311,30015%
हरियाणा5,5777,40333%
दिल्ली3,6054,74132%
राजस्थान2,9593,30712%
उत्तर प्रदेश5,6927,00423%
बिहार8761,46667%
सिक्किम2602859%
अरुणाचल प्रदेश556416%
नागालैंड304961%
मणिपुर333817%
मिजोरम202422%
त्रिपुरा506529%
मेघालय12016135%
असम9681,15720%
पश्चिम बंगाल3,7784,80427%
झारखंड2,1982,46312%
ओडिशा3,3263,76513%
छत्तीसगढ़2,2332,2692%
मध्य प्रदेश2,3292,71116%
गुजरात7,7809,02016%
दमन और दीव00-38%
दादरा तथा नगर हवेली3043123%
महाराष्ट्र16,58421,40329%
कर्नाटक7,7839,76025%
गोवा31942935%
लक्ष्यद्वीप03731%
केरल1,7642,24627%
तमिलनाडु7,8428,63710%
पुदुचेरी16018818%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह203369%
तेलांगना3,4943,91512%
आंध्र प्रदेश2,5953,13221%
लद्दाख151927%
अन्य क्षेत्र13220253%
केंद्रीय अधिकार क्षेत्र191182-5%
कुल योग86,8321,05,61522%