BSP सुप्रीमो मायावती की मां का हुआ निधन, दिल्ली के लिए रवाना हुईं पूर्व मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया। मायावती अपनी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से शोक संदेश मे जानकारी दी गई। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 13 नवंबर को हृदयगति रुकने से यानी हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर रविवार को किया जाएगा।