रांची। सीसीएल ने कई अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। प्रोन्नति के बाद कई अफसरों को अन्य कंपनियों के लिए विरमित भी किया गया है। इसका आदेश अधिकारी स्थापना शाखा ने जारी कर दिया है।
माइनिंग संवर्ग में प्रोन्नति के बाद संजय कुमार सिंह का तबादला बीसीसीएल किया गया है। उन्हें 31 अक्टूबर, 2022 की तिथि से वहां के लिए विरमित कर दिया गया है।
बड़का-सयाल में पदस्थापित डिप्टी मैनेजर (पर्सनल) वाल्टर गुड़िया का तबादला मुख्यालय स्थित एलपी एंड आर डिपार्टमेंट में किया गया है।
एमटी (माइनिंग) रविकांत सिंह का तबादला ढोरी एरिया से कथारा एरिया किया गया है।
रजरप्पा एरिया में एसओ (सिविल) रहे मनोज कुमार साह का तबादला ढोरी एरिया किया गया है।
ढोरी एरिया में रहे विमल कुमार आजाद को रजरप्पा एरिया का एसओ (सिविल) बनाया गया है।
डिप्टी मैनेजर (पर्सनल) जॉन सिंह के तबादले की जगह में फेरबदल किया गया है। उन्हें कथारा एरिया की जगह बरका-सयाल एरिया भेजा गया है।
प्रमोशन पाकर ऑफिसर (सर्वे) बने कामगार सुब्रोतो रॉय, संजीव कुमार दासगुप्ता, केदारनाथ पांडेय को एसईसीएल भेजा गया है। उन्हें 23 नवंबर, 2022 तक नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस तारीख तक उनके ज्वाइन नहीं करने पर प्रमोशन आदेश रद्द कर दिया जाएगा।