झारखंड में कई एसडीओ का तबादला, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) का तबादला कर दिया है। इसमें कुछ राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। एक आईएएस हैं। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 18 जून को जारी किया है। पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी रहे प्रभात कुमार को कार्मिक विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के मुताबिक साहेबगंज के एसडीओ रहे पंकज कुमार साव को पाकुड़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

उच्‍च, तकनीकी शिक्षा विभाग में अवर सचिव रहे कुंदन कुमार को गिरिडीह के बगोदर (सरिया) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी रहे हेमंत सती (आईएएस) को साहेबगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।