नक्‍सलियों को बड़ा झटका, बूढ़ा पहाड़ पर बंकर ध्‍वस्‍त, हथियार बरामद, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

लातेहार। सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों को बड़ा झटका दिया है। बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के बंकर ध्वस्त कर दिया। वहां से भारी मात्रा में हथियार, IED बम, देशी ग्रिनेट, विस्फोटक सहित कई हथियार बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि 28 अक्‍टूबर, 2022 से लातेहार जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढा पहाड़, चट्टान पानी और जोक पानी पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इन सभी इलाको में भाकपा माओवादी का पहले पुराना सुरक्षित गढ़ रहा है। भाकपा माओवादी द्वारा इन सभी क्षेत्रों में भारी मात्रा में IED, PRESSUR IED, HAND GRANADE एवं गोला बारूद रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक बुढ़ा पहाड़ में भाकपा माओवादियों का SAFE AREA था, जहां कदम-कदम पर IED, PRESSUR IED, केन बम लगाया हुआ है। ऐसे में सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ दिखाते पूरे एरिया को सेनिटाइज किया। सुरक्षित रूप से माओवादियों के बंकरों तक पहुंचे।

पूर्व में पुलिस से लूटे गए 18 हथियार के साथ 200 से ज्यादा IED BOMBS भी बरामद कर नष्ट किया गया। अन्य सभी अत्याधुनिक हथियारों, बमों एवं गोला बारुद को जब्‍त किया। पुलिस से लूटे हथियार 303 LMG, INSAS रायफल, SLR रायफल शामिल थे।

इस संयुक्त अभियान की सफलता से माआवादियों का हौसला पस्त हुआ है। उनकी मारक क्षमता को आघात लगा है। पूरे झारखंड पुलिस एवं COBRA और CRPF के जवानों का मनोबल भी बढ़ा है।