Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

19 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन अच्छा रहेगा। लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से सहयोग या मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। नया करके दिखा सकते हैं। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

दिन बेहतरीन रहेगा। मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आयेंगे। कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आगे चलकर फायदा होगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन अनुकूल रहेगा। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)